- Hindi News
- लड़ने की कोशिश शुरू की तो ब्रेस्ट कैंसर को भी हरा दिया
लड़ने की कोशिश शुरू की तो ब्रेस्ट कैंसर को भी हरा दिया
‘जबमैं 32 साल की थी उस समय मुझे ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी हो गई। उसी समय बीमारी से लड़ने की कोशिश करनी शुरू कर दी जल्द ही इसे हरा पाने में सफल हुई। उसी समय मैंने सोच लिया था कि उन महिलाओं को इसके बारे में बताना शुरू करूंगी जिन्होंने इसे सिर्फ मामूली दर्द या गांठ समझ कर अनदेखा किया हो।’ ये कहना था कैन सपोर्ट और कैंसर केयर इंडिया की प्रेसिडेंट हरमाला गुप्ता का। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (फिक्की एफएलओ) की ओर से करवाए गए इस कार्यक्रम में हरमाला ने विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की।
फिक्की एफएलओ की चेयरपर्सन दिव्या ओसवाल ने कहा कि फिक्की की ओर से सामाजिक मुद्दों को ही हमेशा ध्यान में रख कर उन्हें समाप्त करने के की कोशिश की जाती है। ‘द पिंक लोटस’ फैशन शो में फिक्की एफएलओ की महिलाओं ने रैंप पर वॉक करके ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) की ओर से हर बार सितंबर का महीना ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता उपचार के लिए समर्पित किया जाता है। फैशन शो के जरिए लोगों में इस बीमारी के खिलाफ ज्यादा जागरूकता फैलाई गई।
डॉक्टरसे ज्यादा आप अपने शरीर को जानती हैं
हरमालागुप्ता ने कहा कि महिलाएं डॉक्टर से ज्यादा अपने शरीर को जानती हैं। बदलाव को समझ कर अगर जल्द ही इलाज होगा तो परिवार को जल्दी खोने का गम भी नहीं सताएगा। 90 फीसदी एेसी महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर को असफल कर फिर से खुशी से अपना जीवन खुशी से जी पाने में सफल हो जाती हैं।
सराभा नगर की 60 वर्षीय अमृता मांगट ने बताया कि परिवार समेत कैन सपोर्ट के सहयोग से वो खुशहाल जीवन पाने में सफल हुई हैं।
पिंकलोटस फाउंडेशन की करेंगी शुरुआत
चेयरपर्सनदिव्या ओसवाल ने बताया कि वो इस कार्यक्रम की सफलता के बाद पिंक लोटस फाउंडेशन की शुरुआत करेंगी। ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रही बीमारी है। महिलाओं को खुल कर सामने आकर अच्छा इलाज करवाने की जरूरत है। पुरुष भी साथ दें। उन इलाकों में जाएंगे जहां कैंसर के सबसे ज्यादा केस हैं।
नम्रताऔर मोनिका की कलेक्शन को किया पसंद
‘दपिंक लोटस’ फैशन शो में पिंकाथॉन की सपोर्टर नम्रता जोशीपुरा खुद कैंसर सर्वाइवर लुधियाना की मोनिका चौधरी ने अपनी कलेक्शन पेश की जिसे सभी ने खूब पसंद किया। वहीं, लैकमे सैलून की सभी मॉडल्स को