13 वें दिन भी जारी रहा रोष प्रदर्शन
लुधियाना|म्यूनिसिपल कर्मचारीसंयुक्त कमेटी ने सोमवार को सीवरमैन, ड्राइवर अन्य कर्मचारियों को पिछले ढाई महीने से वेतन मिलने के विरोध में आरंभ किए गया आंदोलन आज 13वें दिन भी नगर निगम जोन-ए के बाहर जारी रहा। राकेश कुमार, दोरगी पासवान, सचिन कपूर, प्रदीप कुमार और राजेश कुमार रोष धरने पर बैठे। कर्मचारी नेताओं विलायती राम मूंग, डी पी मोड़, इंटक नेता स्वर्ण सिंह भी समर्थन में शामिल हुए। दीपक हंस, विजय कुमार, गुरजीत सिंह जगपाल, भगीरथ पालीवाल ने अफसरेां को चेतावनी देते कहा कि अगर मुलाजिमों का जल्द वेतन रिलीज किया तो पारिवारिक सदस्य नगर निगम कमिश्नर के घर के बाहर खाली पीपे खड़का कर रोष व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर रामयतन पाल, जगमेल सिंह, राकेश कुमार, प्रीतम, बलबीर सिंह गिल, जसबीर गिल सहित अन्य भी मौजूद थे।