पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधाएं नहीं दे सकते तो इस्तीफा दें मेयर और कमिश्नर : लाली

सुविधाएं नहीं दे सकते तो इस्तीफा दें मेयर और कमिश्नर : लाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | बसपानेता रमनजीत लाली ने कहा कि अगर निगम कमिश्नर या मेयर शहरवासियों को सुविधाएं नहीं दे सकते को अपने पद से इस्तीफा दे दें। क्योंकि शहर के लोग सड़कें, शुद्ध पानी , साफ सुथरे पार्क, सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था, प्रदूषण रहित वातावरण से महरूम हैं। बसपा वर्करों की मीटिंग के दौरान लाली ने कहा कि शहर की सड़कें खड्डों में तबदील हो रहीं है, सड़कों में कूड़े के ढेर, पार्को में गंदगी है।
उन्होंने मेयर कमिश्नर से आग्रह किया कि अगर वे सुविधाओं उपलब्ध नहीं करवा सकते तो पदों से त्यागपत्र देकर जनता को राहत प्रदान करें। इस अवसर पर महिन्द्र सिंह ढंढारी, ज्ञान सिंह बाली, पार्षद हंसराज, प्रिंसिपल बलदेव सिंह, चरणदास मांगट, बलदेव सिंह देबू, हरबंस सिंह बाड़ेवाल, सोहन लाल चौहान, कुलवंत सिंह, नरेश बसरा, रजिन्द्र कुमार, सुरिन्द्र सोनी, राम सिंह रुलदू राम कादियां समेत कई लोग मौजूद रहे।