पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिल्पा के घरवाले बोले, कार्रवाई होने पर करेंगे जीटी रोड जाम

शिल्पा के घरवाले बोले, कार्रवाई होने पर करेंगे जीटी रोड जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिल्पामर्डर केस में उसके घरवालों ने पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए डीएसपी सुरिंदर कुमार के दफ्तर के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने दो दिन तक शिल्पा के ससुराल वालों को गिरफ्तार नहीं किया तो लुधियाना जीटी रोड के साथ-साथ जांलधर हाइवे जाम कर देंगे। शिल्पा के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस जानबूझ कर आरोपियों को नहीं पकड़ रही। क्योंकि लड़के पक्ष के लोगों की अकाली भाजपा से संबंध रखने वाला एक नेता मदद कर रहा है। गौरतलब है कि 18 सितंबर की सुबह शिल्पा के सुसराल वालों पर उसे दहेज के लालच में जला कर मार डालने का आरोप है। इसके बाद जब शिल्पा को अस्पताल में दाखिल करवाते वक्त उसकी मौत हो गई। शिल्पा के पति सुरजीत सिंह ने बताया था कि शिल्पा ने खुदकुशी की है। लेकिन, शिल्पा के घरवालों का मानना है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी जान ली है। जिसके चलते उन्होंने सिविल अस्पताल के बाहर धरना लगाया था।