कोठी में आग लगने से लाखों का नुकसान
मुल्लांपुर दाखा| लुधियाना-फिरोजपुरमुख्य मार्ग के समीप पड़ते मौहल्ला हरनेक नगर में ट्रासंपोर्टर प्रवासी भारतीय राजा दियोल की कोठी में अचानक आग लगने से एक कमरे के अंदर पड़ा लाखों रपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना दाखा के प्रभारी हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया, जिससे की कोठी में लगी आग एक कमरे तक ही सीमत रह गई। इस बारे में जब कोठी के मालिक राजा दियोल से आग लगने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि इसके बारे अभी वह कुछ नहीं कह सकते। जब उनसे आग लगने से हुए नुकसान के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि कमरे के अंदर लाखों रुपए की कीमत का समान पड़ा था। उन्होंने बताया कि उन्होंनेउक्त कमरे की सजावट पर लाखों रुपए लगाए थे।