- Hindi News
- कमला लोहटिया कॉलेज की हरमनप्रीत पीजीडीआईबी में यूनिवर्सिटी में रही टॉपर
कमला लोहटिया कॉलेज की हरमनप्रीत पीजीडीआईबी में यूनिवर्सिटी में रही टॉपर
कमलालोहटिया सनातन धर्म कॉलेज के स्टूडेंट़्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंटरनेशनल बिजनेस (पीजीडीआईबी) में शानदार प्रदर्शन किया।
इसमें हरमनप्रीत कौर ने 1200 में से 988 अंक लेकर पीयू में पहला स्थान हासिल किया। रजत मिश्रा ने 980 अंक लेकर दूसरा और श्रेयांस जैन ने 956 अंक लेकर तीसरा स्थान लिया। प्रिंसिपल डॉ. शिव मोहन शर्मा ने स्टूडेंट्स की उपलब्धियों पर बधाई दी। कॉलेज समिति के प्रधान सुनील अग्रवाल, उपप्रधान ब्रिज मोहन रल्हन, संदीप अग्रवाल एवं जनरल सेक्रेटरी आरडी सिंघल ने स्टूडेंट्स की सफलता पर बधाई दी। प्रधान श्री सुनील अग्रवाल ने कहा कि कमला लोहटिया कॉलेज में जारी फ्रेंच भाषा का अतिरिक्त अध्ययन स्टूडेंट्स को इमंपोर्ट -एक्सपोर्ट के क्षेत्र में सफल होने के लिए कोर्स कराए जाते हैं।
कोर्स हेड डॉ. केके उप्पल, प्रो. करमजीत, प्रो. तरणप्रीत, प्रो. रजनी भनोट ने भी स्टूडेंट्स को सफलता पर बधाई दी।
श्रेयांस जैन थर्ड
रजत मिश्रा सेकेंड
हरमनप्रीत कौर टॉपर
प्रभजोत काॅलेज में टॉपर
मैंने चुना पसंदीदा कोर्स
लुधियाना|गुरु नानक गर्ल्स काॅलेज माडल टाउन के स्टूडेंट ने पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से लिए गए एम. काॅम सेमेस्टर चार और एम काॅम सेमेस्टर दो में शानदार प्रदर्शन किया। एम काॅम सेमेस्टर चार में प्रभजोत कौर ने 77.46 फीसदी अंक लेकर काॅलेज में पहला, अमनजोत कौर 75.96 फीसदी अंक लेकर दूसरा और नीतिका बांसल ने 75.64 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। एम काॅम सेकेंड इयर में अमनदीप कौर ने 75 फीसदी अंक लेकर पहला, मनप्रीत कौर ने 73.57 फीसदी अंक लेकर दूसरा, संदीप कौर ने 73.28 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
ग्रेजुएशन में एवरेज स्टूडेंट रहने वाली हरमनप्रीत कौर ने पीजीडीआईबी में पीयू में टॉपर है। हरमनप्रीत इस सफलता का राज पसंदीदा कोर्स बताती है।