पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं के गलत दिशा में चलने की कहानी है इडियट ब्वाॅयज

युवाओं के गलत दिशा में चलने की कहानी है इडियट ब्वाॅयज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|इमोशनल पलोंसे लेकर, कॉमेडी गलत दिशा में चलने की कहानी है इडियट ब्वाॅयज। ये कहानी दो लड़कों की कहानी है जो एक लड़की का दिल जीतने के लिए गलतियां कर देते हैं। इसके बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह कहना था 26 सितंबर को रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म इडियट ब्वाॅयज के सुरमीत, रम्मी मित्तल दिलजोत का। शहर में प्रमोशन के लिए पहुंची स्टार कास्ट ने अपनी फिल्म के बारे में जानकारी दी। एक्टर सुरमीत ने कहा कि वो इस फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। वहीं, रम्मी मित्तल ने बताया कि उन्हें 12 साल की उम्र से ही एक्टिंग का शौक था। डांस क्लासेस सीखने के समय में उन्हें एक्टिंग करने का मौका मिला। दिलजोत ने बताया कि उन्हें फिल्म में माही का किरदार निभा कर खुशी मिल रही है। लेखक प्रोजेक्ट हेड प्रोफेसर पीएस नरूला ने कहा कि ये फिल्म जरूर ही लोगों को पसंद आएगी। इसमें ऑडियंस के टेस्ट को ध्यान में रख कर उन्हें पूरा करने की कोशिश की गई है।