पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधियाना टीम 353 रन बनाकर आॅल आउट

लुधियाना टीम 353 रन बनाकर आॅल आउट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पीएयू में में कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। मैच सोमवार को जालंधर और लुधियाना के बीच हुआ। यह चार दिवसीय मैच है, जिसमें लुधियाना ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। लुधियाना की टीम 147.2 ओवरों पर 353 रन बनाकर आल आउट हो गई। लुधियाना टीम के सनी पांडेय ने 110 रन, गगन नारंग ने 59 रन, अंकित ने 45 और टीम के कप्तान गीतांश खेरा ने 39 रन बनाये। अंकित और वैभव के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। जालंधर टीम के राहुल शर्मा ने 75 रन देकर एक विकेट चटकाया। राहुल सिंगला ने 29 रन देकर 2 विकेट चटके। आज का मैच खत्म होने तक जालंधर ने दो विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे। इनमें अभिषेक गुप्ता गए 57 बनाकर आउट हो गए

लुधियाना|गुड़े गांव में 28 सितंबर से बास्केटबॉल लीग होगी। यह पंजाब बास्केटबॉल एनुअल लीग है, जो 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। यह अर्जुन अवार्ड प्राप्त गुरदयाल सिंह मलहि की याद में करवाया जा रहा है। इनमें मेन सेक्शन में पंजाब पुलिस, पीएससीबी पटियाला, आरसीएफ कपूरथला, डीएमडब्ल्यू पटियाला, लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी और पंजाब की बाकी टीम हिस्सा लेंगी।वीमेन सेक्शन में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और पंजाब की बाकी की टीम्स हिस्सा लेंगी।

पंजाब बास्केटबॉल एनुअल लीग 28 से