पंजाब स्टेट रूरल गेम्स फॉर ब्वॉयज 24 से
लुधियाना|पंजाब स्टेटरूरल गेम फॉर ब्वॉयज अंडर-16 पटियाला में होंगी। ये गेम्स 24-26 सितंबर तक चलेंगी, जिसमें कुल 12 गेम्स खेल जाएंगी और सभी 22 जिलों की टीम शामिल होंगी। इन गेम्स में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, जुड्डो, खो-खो, कबड्डी, रेस्लिंग शामिल है। लुधियाना की तरफ से 160 लोगों का दल पटियाला जाएगा, जिसमें सभी गेम्स के प्लेयर्स और कोच शामिल हैं। लुधियाना के विक्की एथलेटिक्स में, कबड्डी में लुधियाना एक के गुरमन सिंह, रविंदर सिंह और मंगेश कुमार, खो-खो में लुधियाना एक के लवप्रीत सिंह, दिनेश कुमार, और अजय कुमार, वॉलीबॉल में लुधियाना दो के किशन सिंह, कुश्ती में लुधियाना एक के संजीव सिंह, मणि कुमार, गुरवीर सिंह और राजविंदर सिंह आदि खेलेंगे।