टकराने के बाद युवक ने िनकाला मोबाइल
लुधियाना| थानाडिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी होने के सवा महीने के बाद मामला दर्ज किया है। फतेहगढ़ मोहल्ला के रहने वाले इंदरजीत सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 अगस्त को जब वह अपने घर की तरफ जा रहा था तो एक युवक उससे टकराया और उसकी जेब से मोबाइल निकाल िलया।