पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22900 रुपये के साथ पकड़े गए 12 जुआरी और सट्‌टेबाज

22900 रुपये के साथ पकड़े गए 12 जुआरी और सट्‌टेबाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलगजगहोंसे जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों की पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पुलिस ने कुल 22900 रुपये की राशि भी बरामद की है।

थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में सरेआम सट्टा लगा रहे हैं। जानकारी मिलते ही रेड कर मुरादपुरा से मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 1100 रुपये और सट्टे की पर्चियां मिली हैं। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने चीमा चौक पार्क के पास से राज कुमार को 1540 रुपये, समराला चौक के पास से तरसेम लाल को 4820 रुपये, समराला चौक की गोल मार्केट से मनोज को 3600 रुपये और गणेश नगर मार्केट से धर्मचंद को 940 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने कैलाश नगर में जुआ खेलते दविंदर, राजू और राजेश कुमार को 4500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। इसी थाने की पुलिस ने विनोद कुमार, रामचंद और राजीव कुमार को जुआ खेलते हुए हुए 5500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने पवन कुमार को 900 रुपये के साथ सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है।