लड़की को कॉलेज से निकालने की दी धमकी
मोहनदेई कैंसर हॉस्पिटल में बुधवार को वॉर्ड अटेंडेंट का मोबाइल चोरी होने पर नर्स के कपड़े उतार कर तलाशी लेने के आरोपी के खिलाफ मैनेजमेंट की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता के घरवालों ने आरोप लगाया है कि मैनेजमेंट की ओर से लगातार उनकी बेटी को कॉलेज से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं। जबकि मैनेजमेंट ने पीड़ित परिवार के आरोपों का खंडन किया और कार्रवाई से पहले जांच के लिए दो दिन का समय मांगा है।
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से उनकी बेटी का करियर बर्बाद करने की धमकियां मिल रही हैं। इस वजह वे पुलिस के पास शिकायत करने से कतरा रहे हैं।
यहहै मामला: मोहनदेईओसवाल हॉस्पिटल के ओपीडी के वॉर्ड अटेंडेंट का मोबाइल चोरी होने पर नर्सिंग स्टूडेंट के सारे कपड़े उतारकर उसकी तलाशी ली गई। बीएसएसी थर्ड ईयर की स्टूडेंट को पहले तो धमका कर प्रिंसिपल के कमरे में ले जाया गया और यहां सबकी मौजूदगी कपड़े उतार कर तलाशी ली गई। सदमे में आई युवती मौके पर ही दो बार बेहोश होकर गिर पड़ी। देर रात चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
जांच के बाद ही एक्शन
^पूरेमामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही एक्शन लिया जाएगा। मुझे अपने स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा है। मैं उनसे मिलकर और पूछताछ करने के बाद ही किसी तरह का फैसला लूंगा। -बीकेकौशल, एमडी,मोहनदेई ओसवाल हॉस्पिटल
^लड़कीके घरवालों ने पुलिस के पास शिकायत की थी। हम एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार हैं। मैनेजमेंट ने कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार से समय मांगा था, वे इस बात राजी हो गए। पीड़ित परिवार चाहे तो किसी भी समय एफआईआर दर्ज करवा सकता है। -सुरिंदरसिंह, एसएचओ,थाना फोकल प्वाइंट