- Hindi News
- महंत को गोली मार युवक ने निगला जहर, दोनों गंभीर
महंत को गोली मार युवक ने निगला जहर, दोनों गंभीर
गांव नमोल के डेरा रूखड़ दास के महंत शाम सुंदर दास को शनिवार दोपहर गांव के ही युवक गगनदीप ने डेरा परिसर में अपनी पिस्तौल से गोली मार दी जो जांघ में लगी। पुलिस ने बाबा को सरकारी अस्पताल भेजा। इसी बीच गगनदीप ने भी डेरा में ही कोई जहरीली चीज खा ली। नाजुक हालत को देखते हुए बाबा को पटियाला तथा गगनदीपको डीएमसी लुधियाना भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।