पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेच दिया दोस्त का मकान

फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेच दिया दोस्त का मकान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोस्तकोकिराए पर मकान दिया तो उसने ही किराया दिया और ही मकान खाली किया। इतना ही नहीं उसने मकान का फर्जी दस्तावेज बनवाकर आगे किसी और को बेच दिया। मकान मालिक को इसकी जानकारी मिली तो उनसे पुलिस को सूचित किया।

डीसीपी द्वारा मामले की जांच के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने जेल रोड के सतविंदर सिंह की शिकायत पर बस्ती जोधेवाल के अमित कुमार और मालती सेठी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि सतविंदर सिंह और अमित कुमार दोस्त थे।

दोस्ती के चलते सतविंदर ने बस्ती जोधेवाल में स्थित अपना घर अमित और उसकी प|ी मालती सेठ को किराए पर दे दिया। बाद में जब सतविंदर ने किराया मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। सतविंदर को शक हुआ तो उसने अमित को घर खाली करने के लिए कहा। मगर उसने मना कर दिया। जून 2007 में आरोपियों ने उक्त मकान को रिंपी नामक महिला को बेच दिया। इलाके के किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी सतविंदर को दी। जिसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।