किडनैपर पुलिस गिरफ्त से बाहर
गांवमाछियांखुर्द में बेटी बलविंदर द्वारा पड़ोसी गांव के युवक गुरप्रीत से लव मैरिज करवाने से गुस्साए बलविंदर के घरवालों ने गुरप्रीत की बहन को किडनैप कर लिया था। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने चारों आरोपियों में से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। घटना के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दूसरी ओर गुरप्रीत की मां ऊषा रानी और पिता रोशन लाल का आरोप है कि उन्हें रविवार को धमकी आई थी। जिस पर उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने को कहा है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऊषा रानी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से डर बना हुआ है। बलविंदर के घरवालों के डर के कारण ही गुरप्रीत बलविंदर भी घर नहीं गए। ऊषा ने बताया कि उन पर लव मैरिज करवाने वाले लड़का-लड़की को सामने लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गुरप्रीत की किडनैप हुए बहन ने बताया कि वारदात के बाद से डर के मारे वह घर नहीं जा पा रही है। किडनैप हुई लड़की का आरोप था कि उसने अपने बयानों में पुलिस को 10 लोगों के नाम लिखवाए थे। लेकिन पुलिस ने सिर्फ चार लोगों को ही नामजद किया, जबकि बाकी अज्ञात लोग बना दिए। उसका आरोप था कि उसने 10 लोगों के नाम बोले थे।
यह है मामला
गांवमाछियां खुर्द के गुरप्रीत ने गांव माछियां कलां की बलविंदर कौर के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी बात से गुस्साए बलविंदर के घरवालों ने गुरप्रीत के घर में घुसकर उसकी मां उषा रानी, माैसी वीना रानी और भाई संदीप को मारपीट कर जख्मी कर दिया था और गुरप्रीत की बहन को किडनैप कर लिया था। इस मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने माछियां खुर्द की उषा रानी की शिकायत पर माछियां कलां के परमजीत सिंह, परमजीत कौर, सोनू, अजमेर सिंह 50 अन्य लोगों के खिलाफ किडनैपिंग, मारपीट अन्य धाराओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।