- Hindi News
- आज बयान दर्ज कराने के लिए दोनों पक्षों को बुलाई पुलिस
आज बयान दर्ज कराने के लिए दोनों पक्षों को बुलाई पुलिस
मोहनदेईओसवाल कैंसर हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टूडेंट के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने भले ही माफी मांगकर और नर्सिंग स्टूडेंट्स को 10 दिनों की छुट्टी देकर मामला ठंडा करने की कोशिश की है, लेकिन पीड़ित पक्ष कंप्लेंट देने से मामला गरमा गया है।
बुधवार को हुई इस शर्मनाक घटना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। लड़की को कॉलेज से निकालने की धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार को हॉस्पिटल की 200 नर्सिंग स्टूडेंट धरने पर बैठ गई थीं। मैनेजमेंट ने उन्हें पहले खुद धमकाकर उठवाने की कोशिश की। मगर जब वे नहीं मानी तो पुलिस को बुला लिया। दो-दो एसीपी लड़कियों को धरने से उठाने के लिए पहुंच गईं। मगर शनिवार को नर्सिंग सुपरिटेंडेंट ने स्टूडेंट से माफी मांग ली और मामला ठंडा करने के लिए सभी स्टूडेंट्स को 10 दिन की छुट्टी दे दी। इसी बीच पीड़ित पक्ष ने थाना फोकल प्वाइंट में लिखित कंप्लेंट दे दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।
^पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई कंप्लेंट मिल गई है। उसमें हॉस्पिटल के दो-तीन लोगों के नाम लिखकर उन पर आरोप लगाए गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों को सोमवार को आकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। बयान दर्ज करके रिपोर्ट अफसरों को भेज दी जाएगी। वहां से गाइडलाइन आने पर आगे की कार्रवाई होगी। सुरिंदरसिंह, एसएचओ,फोकल प्वाइंट