- Hindi News
- ऑपरेटरों ने फैक्ट्री का डाटा फर्मों को बेचा
ऑपरेटरों ने फैक्ट्री का डाटा फर्मों को बेचा
लुधियाना| फैक्ट्रीका डाटा चोरी कर दूसरी फर्मों को बेचने के आरोप में पुलिस ने फैक्ट्री के दो डाटा ऑपरेटरों को पुलिस ने नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना कूमकलां की पुलिस ने मानगढ़ के रहने वाले नरिंदर सिंह की शिकायत पर जुझार नगर की रहने वाली रजिंदर कौर और समराला के मनदीप सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की कोहाड़ा रोड पर नैक्सो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है। दोनों आरोपी उसकी कंपनी में मार्केटिंग डाटा ऑपरेटिंग का काम करते थे। दोनों ने मिलकर कंपनी का डाटा दूसरी कंपनियों को ट्रांसफर कर बेचते थे। डाटा चोरी होने पर उसने जब जांच की तो पता चला कि उनकी कंपनी का डाटा दूसरी फर्मों के पास जा रहा है। जिसके चलते उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।