पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑपरेशन करवाने जालंधर गया, दूसरे ने बेच दिया प्लॉट

ऑपरेशन करवाने जालंधर गया, दूसरे ने बेच दिया प्लॉट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामदेवकॉलोनीमें एक व्यक्ति ने सात लाख रुपये में प्लॉट खरीदा। प्लॉट खरीदने के बाद वह ऑपरेशन करवाने के लिए जालंधर चला गया। इसी बीच प्लॉट का फर्जी दस्तावेज बनवाकर प्लॉट बेचन वालों ने किसी और को बेच दिया।

जब वह ऑपरेशन करवाकर लौटा तो देखा कि कुछ लोग उसके प्लॉट पर कब्जा किया हुआ था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने गोपाल नगर के रहने वाले रजिंदर की शिकायत पर गुरमेल पार्क के गुरदेव सिंह, धर्मपुरा के जसविंदर सिंह और डॉ. अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले दविंदरपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई कृष्णलाल ने बताया कि रजिंदर ने उक्त आरोपियों से रामदेव कॉलोनी में 61 गज का प्लॉट खरीदा था। जिसके बदले में उसने 7 लाख रुपए दिए थे।

प्लॉट खरीदने के बाद वह अपना ऑपरेशन करवाने के लिए जालंधर चला गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसका प्लाट आगे किसी और को बेच दिया। वह चार महीने बाद लौटकर आया तो देखा कि उक्त प्लॉट पर किसी और का कब्जा था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।