तेजधार हथियारों से हमला, 8 नामजद
लुधियाना| आठलोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर कुछ लोगों को जख्मी कर दिया। डेहलों इलाके के गांव नंगर के रहने वाले आठों लोगों के खिलाफ इसी गांव के कश्मीर सिहं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कश्मीर सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को शाम पांच बजे वह अपनी दुकान के बाहर साइकिल ठीक कर रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में गांव का स्वर्ण सिंह वहां आया और लड़के के साथ बदतमीजी करने लगा। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और मारपीट करने लगा। पुलिस ने इस मामले में स्वर्ण सिंह, गुरचरण सिंह, मलकीत सिंह, बलदेव सिंह और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।