पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब के लिए मेरी पहली उपलब्धि: हरसिमरत

पंजाब के लिए मेरी पहली उपलब्धि: हरसिमरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को जिला फाजिल्का को एक नया तोहफा देते हुए गांव डबवाला कलां में पंजाब के पहले और देश के चौथे मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 136 करोड़ रुपए की लागत लगी है। और यह 55 एकड़ रकबे में फैला हुआ है।

हरसिमरत कौर बादल ने कहा, मंत्री बनने के बाद पंजाब के लिए यह मेरी पहली उपलब्धि है। इस विकारी मेगा फूड प्रोजेक्ट के उद्घाटन से पंजाब के फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में नए युग की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने फूड पार्क के लिए 50 करोड़ की सब्सिडी दी है। ताकि इस इलाके में और लोग भी उद्योग स्थापित करने में रूचि दिखाएं। कहा कि भारत में फूड प्रोसेसिंग उद्योगों की अन्य उद्योगों के मुकाबले ज्यादा विकास दर है। इसीलिए केन्द्र के फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय को खेतीबाड़ी मंत्रालय से अलग कर स्वतंत्र विभाग का दर्जा दिया गया है। ताकि उद्योगों को बड़े स्तर पर लाभ दिया जा सके।

हरसिमरत ने कहा, उनके मंत्रालय की तरफ से पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना की मदद से बठिंडा में फूड प्रोसेसिंग की सिखलाई के लिए जल्द ही एक सेंटर भी खोला जाएगा। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा, इस मेगा फूड पार्क में सरहदी इलाके के सैकड़ों युवकों को जहां रोजगार मिलेगा। वहीं किसानों को उनकी फसलों और दूध का सही मूल्य मिलेगा। इससे उनकी आर्थिकता में भारी सुधार होगा। सीधे तौर पर भी हजारों लोग इससे जुड़ेंगे।

कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने हरसिमरत की उद्घाटन वाली जगह का घेराव कर किसानों को पेश रही समस्याओं के संबंध में धरना देने की कोशिश की। इससे पहले फाजिल्का की जिला पुलिस ने अरनीवाला के समीप इंद्रजीत सिंह जीरा उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इंद्रजीत सिंह जीरा ने बताया मंडियों में जो बासमती पिछले साल 4000 में बिका था। इस बार मात्र 2000 में बिक रहा है। 1400 वाला धान 1100 में बिक रहा है। पंजाब सरकार अपने चहेतों का अधिक रेट पर धान खरीद रही है। किसानों को फसलों की पेमेंट के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन्हीं मांगों को लेकर वह बीते दिनों बादल की कोठी के सामने मरणाव्रत पर बैठे थे।

मेगा फूड पार्क का उद्घाटन करती हरसिमरत बादल।