पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 200 टीचर्स पर शांति भंग करने का केस, जेल भेजे

200 टीचर्स पर शांति भंग करने का केस, जेल भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने पवित्र स्थल की मर्यादा भंग की : देश भगत यादगार कमेटी

रैगुलर करने की मांग को लेकर देश भगत यादगार हॉल में जुटने वाले टीचर्स को गिरफ्तार किया

भास्कर न्यूज. जालंधर

सीएमआवासके सामने महिला शिक्षक द्वारा आग लगाने के मामले के बाद सरकार ने शनिवार को इतनी गंभीरता दिखाई कि प्रदर्शन करने आए शिक्षकों वर्करों को एकजुट ही नहीं होने दिया।

रेगुलर करने की मांग को लेकर लुधियाना में मिड डे मील एंड कुक कर्मचारियों की रैली थी, तो देश भगत यादगार हॉल से पीएपी चौक जाम करने तक शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों की रैली थी। इसलिए वहां जाने से पहले ही टीचर्स को पुलिस ने जगह-जगह से उठाना शुरू कर दिया।

पीएपी चौक, रामामंडी, मकसूदा चौक और पठानकोट चौक के अलावा देश भगत यादगार हॉल में जुटे टीचर्स को हिरासत में लिया। देर शाम डीसीपी नवीन सिंगला ने बताया कि करीब 200 से ज्यादा शिक्षा प्रोवाइडरों पर अमन-शांति भंग करने का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

लुधियाना जाने से रोका | मिड-डेमील वर्करों की रैली लुिधयाना में थी, लेकिन पुलिस ने सुबह ही पीएपी चौक पर वर्करों को हिरासत में ले लिया।

पीएपी चौक पर प्रदर्शन| गिरफ्तारीसे पहले पीएपी चौक पर टीचर्स ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।