- Hindi News
- बस और जीप में टक्कर, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के तोड़े शीशे
बस और जीप में टक्कर, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के तोड़े शीशे
बस और जीप में टक्कर, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के तोड़े शीशे
लुधियाना |भारतनगर चौक स्थित ईएसआई अस्पताल के पास ट्रैफिक सिग्नल लाइटों में प्राइवेट बस और महिंद्रा जीप की आपस में टक्कर हो गई। इसी दौरान गुस्साए बस और जीप के ड्राइवर ने एक-दूसरे के वाहनों के शीशे तोड़ने शुरु कर दिए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी कोचर मार्केट की पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। जीप चालक की पहचान राहों रोड के रहने वाले विक्की के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को 2 बजे के करीब विक्की महिंद्रा जीप लेकर बस स्टैंड से भारत नगर चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ईएसआई अस्पताल के पास ट्रैफिक सिग्नल लाइट रैंड होने के कारण वह रुक गया। विक्की ने आरोप लगाया कि बस ड्राइवर पीछे से बस लेकर आया और लगातार रास्ता देने के लिए हॉर्न मारता रहा। लेकिन ट्रैफिक होने के कारण वह रास्ता ना दे सका। विक्की का आरोप है कि जब वह बस को रास्ता ना दे सका, तो बस ड्राइवर ने राड से उस पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं बस ड्राइवर का आरोप था कि जीप चालक ने एकदम रास्ते में ब्रेक लगा दी। जिस कारण बस उसके साथ टक्करा गई।