पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक के ट्रेन से कटने पर लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया जाम

युवक के ट्रेन से कटने पर लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरएसनगर के जे ब्लॉक स्थित रेलवे फाटक के पास कानों में हैडफोन लगाकर क्रॉसिंग करते समय युवक ट्रेन की चपेट में गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की लाश के ऊपर से तीन ट्रेन निकल गई। लुधियाना की जीआरपी पुलिस ने जगराओं की रेलवे पुलिस द्वारा लाश उठाने की बात कही।

करीब दो डेढ़ घंटे बाद पहुंची जगराओं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले युवक की पहचान रांची कालोनी के रहने वाले 18 साल के सुमीत कुमार उर्फ शम्मी के रुप में हुई है। पुलिस ने शम्मी के भाई नीरज के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई कर दी है।

जांच ऑफिसर ने बताया कि शम्मी भारत नगर चौक के पास एक बैंक में चपड़ासी था। शनिवार की सुबह 8:55 बजे के करीब वह साइकिल पर सवार होकर कान में हैडफोन लगाकर गाने सुनते हुए अपने काम पर जा रहा था। रेलवे फाटक के पास क्रॉसिंग करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

प्रदर्शनके चलते यात्रियों को उठानी पड़ी मुश्किलें: प्रदर्शनकारियोंद्वारा फिरोजपुर-लुधियाना ट्रेन रोकने के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को पैदल ही फिरोजपुर रोड तक जाना पड़ा। जिससे आगे वह ऑटो लेकर अपनी मंजिलों की तरफ गए।

लोगों ने रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे फाटक पक्के तौर पर बंद करने के कारण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान फिरोजपुर-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन को देर शाम तक रोके रखा। फिरोजपुर से एडीआरएम महाबीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही फाटक खोलने का आश्वासन दिया। उसके बाद शाम 7 बजे ट्रेन को रवाना हुई। इससे पहले भी उक्त फाटक को बंद किया गया था, लोगों ने तब भी इसका विरोध किया था।

^मैं जगराओं से लुधियाना जरुरी काम से आई थी। लेकिन ट्रेन रोकने के कारण मुझे पैदल ही चलकर जाना पड़ रहा है। -साक्षी,निवासीजगराओं।

^मैं अपने परिवार समेत गांव तलवंडी भाई से लुधियाना के लिए रहा था। मुझे अमरपुरा इलाके में अपने एक रिश्तेदार के संस्कार में जाना था। एक तो पहले ही लेट हो गए है, ऊपर से ट्रेन रोकने के कारण हमें वहां पहुंचने में ओर देर हो जाएगी। -कश्मीरीलाल, निवासीतलवंडी भाई।

ट्रेन से कटकर मरे युवक की साइकिल उठाकर ले जाता व्यक्ति और फिरोजपुर-लुधियाना ट्रैक पर प्रदर्शन करते लोग।