देवी दर्शनों के श्रद्धालुओं की बस रवाना
श्री दुर्गा सेवक संघ की ओर से 48वीं बस यात्रा माता मनसा देवी के दर्शनों के लिए संघ प्रधान बलबीर गुप्ता की अगुवाई में रवाना की गई।
लुधियाना|श्री दुर्गासेवक संघ की ओर से 48वीं बस यात्रा माता मनसा देवी के दर्शनों के लिए संघ प्रधान बलबीर गुप्ता की अगुवाई में रवाना की गई। सर्वप्रथम श्री दुर्गा माता मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरिमोहन ने भक्तों को पूजन करवाया। पूजन के पश्चात संदीप गुप्ता ने बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। यात्रा के कनवीनर संजीव बंटी ने बताया कि संघ की ओर से हर महीने देवी धामों एवं अन्य धार्मिक स्थानों के लिए बस रवाना की जाती है। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से नए साल में मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए 49वीं बस यात्रा 3 जनवरी को रवाना होगी। इसके अतिरिक्त फरवरी में 50वीं बस यात्रा मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए रवाना की जाएगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश मलिक, हेमराज, वरिन्द्र सिंगला, हंस राज सपरा, दीपक अरोड़ा, विमल महेन्द्रू, सुदामा, गौरव मक्कड़, जोगिन्द्र जोशीला, महेश जैन मौजूद थे।