पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक रूप से किया लाल चालीसा का पाठ

सामूहिक रूप से किया लाल चालीसा का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीबावा लाल दयाल सभा की ओर से हैबोवाल स्थित रमेश विज के निवास स्थान पर श्री लाल चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री लाल चालीसा का पाठ किया। श्री बावा लाल दयाल सभा के प्रधान राजिंदर शर्मा, अमन, अजय मल्होत्रा ने श्री बावा लाल जी के मधुर भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस दौरान प्रधान राजिंदर शर्मा ने बताया कि श्री बावा लाल दयाल सभा की ओर से 2 जनवरी को दरेसी श्री रामलीला मैदान से निकाली जाने वाली श्री बावा लाल जी की भव्य रथयात्रा की तैयारियां सदस्यों की ओर से जोरों से की जा रही है। रथयात्रा की अध्यक्षता श्री श्री 1008 महंत श्री राम सुंदर दास जी महाराज करेंगे। रथयात्रा में विभिन्न संकीर्तन मंडलियां हरिनाम संकीर्तन करती हुई शामिल होंगी। श्रद्धालु महाराज जी के रथ को खींच कर अपने आपको कृतार्थ करेंगे। उन्होंने बताया कि रथयात्रा दरेसी श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर चौड़ा बाजार, सराफा बाजार, डिवीजन नंबर 3 चौक, बाबा थान सिंह चौक से होती हुई न्यू शिवाजी नगर स्थित श्री बावा लाल दयाल मंदिर में संपन्न होगी। इस अवसर प्रदीप वर्मा, विजय चावला, विजय चोपड़ा, विनय महाजन, गुलशन, राहुल वाही, विनोद कुमार, राम दत्त, सिकंदर लाल, गुलशन कुमार, राजेश प्रभाकर , अनिल कपूर, पूनम, मधु, नेहा, किरण, उषा, प्रिया, सुनीता आदि मौजूद हुए। श्री राधा रमन कृपा परिवार की ओर से ऋषि नगर स्थित सेंट्रल पार्क में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में शनिवार को श्रद्धेय श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल अवस्था का वर्णन किया। भगवान अपने बाल सखाओं के साथ धीरे धीरे यौवन में पहुंचते है। गोपियां भी भगवान के दर्शन की दीवानगी में पीछे नहीं रहती। गोविंद का रूप इतना प्रभावी था कि कोई उन्हें एक पल भी आंखों से ओझल नहीं करना चाहता था। श्री पुंडरीक गोस्वामी कहा कि पूरी दुनिया में कृष्ण भक्त हंै, जो हर पल हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे राम, हरे राम की धुन में लगे रहते है। उनका जीवन सुखी है, आनंदित है। इसलिए हर समय जय श्री कृष्ण कहो। प्रभु की पावन आरती के साथ कथा को विराम दिया गया।