22 अंगहीनों को बांटे गए ट्राई साइकिल
लुधियाना|भारत विकासपरिषद वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर (निटवियर) की ओर से एनएसआईसी के सीएमडी रविंदर नाथ ने 22 लोगों को आर्टिफिशयल लिंब और व्हील चेयर्स, ट्राइसाइकिल डेयरिंग मशीनें बांटी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हौजरी के फील्ड में लुधियाना इंडस्ट्री का मैनचेस्टर है। यहां 15000 के करीब माइक्रो, स्मॉल मीडियम यूनिट्स हैं। जिनमें 4-5 लाख स्किल्ड अनस्किल्ड मैनपावर हैं। वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर हौजरी यूनिट्स की मैनपावर की जरूरतें पूरी करता है। रविंदर नाथ का स्वागत करते हुए परिषद के सेक्रेटरी नरेंद्र मित्तल ने बताया कि भारत विकास परिषद आर्थिक रूप से कमजोर अपाहिजों को यह सेवाएं मुहैया कराता है।