- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने किलकारी डांस पेश कर किया मनाेरंजन
स्टूडेंट्स ने किलकारी डांस पेश कर किया मनाेरंजन
सेक्टर32, चंडीगढ़ रोड स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में 7वें एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन और कल्चरल फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर सेक्शन के बच्चों ने हिस्सा लिया। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने मुख्यातिथि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश कुमार पोपली ने विशेषातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। उनका स्वागत चेयरमैन राजेश रुद्रा, वाइस चेयरमैन छोटे लाल रुद्रा, उषा रुद्रा, शब्द रुद्रा और विजेता रुद्रा ने किया। ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूल प्रिंसिपल विनीता सानन ने स्कूल की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी। गणेश वंदना के साथ रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम का आरंभ किया गया। इसके बाद बच्चों ने ‘किलकारी’ नाम का वेलकम डांस पेश कर सभी का मनोरंजन किया। नन्ने बच्चों द्वारा पेश किया गया भंगड़ा और गिद्दा ने भी सभी का खूब मनोरंजन किया। स्कूल के चेयरमैन राजेश रुद्रा ने सभी बच्चों को तरक्की पाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ग्रीन लैंड स्कूल की सभी ब्रांचेज की प्रिंसिपल भी मौजूद थीं। प्रिंसिपल ने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।