इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता करवाई
लुधियाना|एवरेस्ट पब्लिकसीनियर सेकेंडरी स्कूल का ‘संस्थापना दिवस’ मनाया गया। इस दौरान संस्था के स्थापक स्वर्गीय दीना नाथ शर्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। दीना नाथ ने बच्चों के ज्ञान जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने में अपना पुरा सहयोग दिया है। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक गुरदीप सिंह, प्रो हरलाल सिंह सुखदेव सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। पीएसईबी के निर्देशक रजिंद्र शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। स्थापना दिवस पर स्कूल में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता को करवाया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने हुनर को पेश किया। कंपीटिशन में जज की भूमिका रजिंदर सिंह, डॉ बबिता जैन, रंजीत सिंह बबिता आहुजा ने निभाई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों के रिजल्ट जू रहे। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में एसएन पब्लिक स्कूल की इशा वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सिम्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।