- Hindi News
- अब हीरों से जड़ा आईफोन 6 सजेगा लुधियानवियों के हाथों में
अब हीरों से जड़ा आईफोन-6 सजेगा लुधियानवियों के हाथों में
लुधियानवियोंके गैजेट्स को क्रेज को बरकरार रखने राजसी अंदाज को भी कायम रखने के लिए आईफोन-6 को हीरो में जड़ कर लाया गया है। जायरा डायमंड्स की ओर से एप्पल के फेमस प्रॉडक्ट आईफोन 6 को कंपनी की ओर से लॉगो के साथ ही चारों तरफ से हीरो से जड़ कर बनाया गया है। सूरत और मुंबई में लगे कंपनी के प्लांट में इन डायमंड्स को जहां खूबसूरत बनाया जाता है। जिन्हें आईफोन पर सजाया गया है। होटल पार्क प्लाजा में लगी दो दिवसीय वेडिंग और लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन ‘कॉकटेल’ में जायरा डायमंड ने अपनी इस शानदार कलेक्शन को पेश किया है। यही नहीं, स्विस घडिय़ों जैसी लग्जरी आइटम को भी कंपनी ने डायमंड और गोल्ड से बनाकर शहरवासियों के टेस्ट के अनुसार लाया गया है। हीरो से जड़े आईफोन 6 की कीमत 90 हजार से शुरू होकर 6 लाख तक की है। जिसमें गोल्ड की बैक वाला आईफोन ढाई लाख की कीमत का है। इसी तरह स्विस वॉच की कीमत भी 2 लाख से 10 लाख रुपये तक रखी गई है। जायरा डायमंड के डायरेक्टर मनोज जैन ने बताया कि जायरा डायमंड के सूरत और मुंबई में प्लांट लगाए हैं। इसके साथ ही विदेशों से भी ज्वैलरी को इंपोर्ट किया जाता है। चंडीगढ़ में आईफोन-6 को लांच किया जा चुका है, लेकिन लुधियाना में राजसी तरीके से जीने वाले और गैजेट्स को प्यार करने वाले लोगों को ये आईफोन जरूर पसंद आएगा। इसके साथ ही स्विस घडिय़ों की भी मांग चल रही है। वीना जैन ने बताया कि शहर में डायमंड स्टडीड आईफोन 6 की सबसे पहली खरीदारी इंडस्ट्रियलिस्ट बीसी नागपाल ने की। वहीं, आईफोन 6 के कई ग्राहक अपने ही फोन में हीरो को भी जड़वा रहे हैं। वीना जैन ने बताया कि ग्राहकों में इस फोन को लेकर काफी क्रेज है। इसके साथ ही खुद के फोन को भी सुंदर दिखाने के लिए ग्राहक डायमंड स्टड करवा रहे हैं। जिसमें अब तक 25 के करीब कस्टमर्स ने इसकी तैयारी भी कर ली है। ‘कॉकटेल’ एग्जीबिशन का उदघाटन इंडस्ट्रियलिस्ट बीसी नागपाल और पंजाबी फिल्म ‘योद्धा’ के हीरो हैक्टर संधू ने की। हैक्टर संधू ने कहा कि उन्हें एक्टिंग से प्यार है फिर चाहे पॉलीवुड हो या बॉलीवुड। अभी बॉलीवुड में फिलहाल बात चल रही है कई वीडियो में भी काम किया है। आगे भी पंजाबी फिल्मों में काम जरूर करना चाहूंगा।