- Hindi News
- रायन स्कूल के बच्चों ने देखा रेडियो स्टेशन
रायन स्कूल के बच्चों ने देखा रेडियो स्टेशन
लुधियाना|जमालपुर स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को एफएम गोल्ड रेडियो स्टेशन का दौरा करवाया गया। इस दौरान 9वीं क्लास के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों को रेडियो स्टेशन प्रोग्राम हेड नवदीप सिंह से मिलवाया गया। जहां पर बच्चों ने नवदीप सिंह से स्टूडियो में होने वाले कार्य संचालन के बारे में जानकारी को हासिल किया। बच्चों को स्टूडियो में प्रयोग होने वाली तकनीक दिखाई गई। इसी के साथ बच्चों को ‘होम स्वीट होम’ कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया गया। स्टूडियो में एडिटिंग, साउंड आदि विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल गुरपाल कौर आनंद ने कहा कि आज के समय में बच्चों को हर चीज की जानकारी होना बहुत जरूरी है, जिसके कारण बच्चों का विकास उच्च शिक्षा के विषय चुनने में सहायक सिद्ध होते हैं।