बच्चों को करवाया एफ टू रेस का दौरा
लुधियाना|दुगरी स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल बच्चों को एफ टू रेस का दौरा करवाया गया। इस दौरान पांचवीं से लेकर सीनियर क्लास के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों को एफ टू रेस में विभिन्न प्रकार की स्लाइड्स को दिखाया गया। बच्चों ने हिस्सा लेकर एफ टू रेस का बारें में जानकारी को हासिल किया। एफटूरेस की आेर से बच्चों के लिए डीजे पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने हिस्सा लेकर मनोरंजन किया। बच्चों को लिए रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल रीतू स्याल ने कहा कि स्कूल की आेर से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कवाई जाती है।