धरमिंदर सिंह बने मिस्टर पंजाब
लुधियाना|गिल रोडस्थित यूनाइटेड साइकिल पर हॉल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में धरमिंदर और विजय कुमार मिस्टर पंजाब बने। पंजाब के नौजवानों को अच्छी सेहत देने के लिए और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए सरकार सरकार की तरफ से कई कदम उठाये जा रहे हैं। वहीं समाज सेवी संस्थाओं जत्थेबंदियां द्वारा भी इस तरह के अहम योगदान दिया जा रहा है। यह विचार मुख्य बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार अप्पू ने यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स के हाल में कही।