पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले किया दुष्कर्म, बाद में बच्चे को किया अगवा

पहले किया दुष्कर्म, बाद में बच्चे को किया अगवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवंडीकलां इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले एक महिला को घर से ले गया और बाद में अमृतसर ले जाकर बातों में उलझाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वह व्यक्ति महिला को अवैध संबंध बनाने के लिए भी कहता रहा। इतना ही नहीं महिला के मना करने पर व्यक्ति ने उसके 12 साल के बच्चे को अगवा कर लिया। पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने महिला की शिकायत पर तरनतारन के गांव लोहका के रहने वाले सरबजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गांव कादिया के पास से गिरफ्तार करके बच्चा भी बरामद कर लिया है। सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला अमृतसर के एक घर में घरेलू काम करती है। महिला की उक्त आरोपी के साथ अमृतसर में मुलाकात हुई थी। आरोपी महिला को उसके घर से अमृतसर ले गया। वहां जाकर आरोपी ने उसे बातों में उलझाकर दुष्कर्म किया और वापस घर छोड़ गया।

बाद में आरोपी उसे अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लग गया और महिला को धमकाता रहा। जब पीड़ित महिला ने अवैध संबंध बनाने के लिए मना किया तो आरोपी ने उस महिला के 12 साल के बच्चे को घर से अगवा कर लिया और अपने साथ ले गया और अवैध संबंध बनाने के लिए कहने लग गया। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

बाद में पुिलस ने तुरंत हरकत में आते हुए उक्त आरोपी को गांव कादियां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का आलम भी व्याप्त है। फिलवक्त पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगामी घटना की जानकारी पूछताछ करने के बाद ही मिलेगी।

जांच ऑफिसर ने बताया कि आरोपी द्वारा बच्चे को अगवा करने पर पुलिस ने उसे ट्रेस करना शुरु कर दिया। उक्त आरोपी महिला को फोन कर धमकियां देने लग गया। पुलिस द्वारा आरोपी के फोन को ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन गांव कादिया के पास की रही थी। पुलिस ने रेड कर आरोपी को वहां से गिरफ्तार करके बच्चे को बरामद कर लिया है।