लुधियाना. लड़की के शादी से इनकार करने पर लड़के ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इस संबंध में लाडोवाल के गांव बंकर डोगरा के रहने वाले सन्नी कुमार ने थाना लाडोवाल पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को उन्होंने बताया कि वह गांव की रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। उसने शादी करने का वादा किया था। बाद में जब उसने शादी की बात की तो लड़की, उसकी मां और उसके 2 मामा ने शादी से इनकार कर दिया। आहत होकर उसने 12 दिसंबर की शाम 7 बजे अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। बाद में उसका शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की कोशिश का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।