पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, 12500 रुपए बरामद

सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, 12500 रुपए बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|थाना बस्तीजोधेवाल पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी करके सट्टा लगाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12500 रुपये भी बरामद किए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अफसर राज कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की न्यू सुभाष नगर इलाके में कुछ लोग सरेआम सट्टा लगवा रहे है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंच कर सट्टा लगवा रहे हनी और ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12500 रुपये और सट्टे की कुछ पर्ची या बरामद की है।