- Hindi News
- कारोबारी के घर से 15 तोले सोना, दो डायमंड रिंग्स चोरी
कारोबारी के घर से 15 तोले सोना, दो डायमंड रिंग्स चोरी
राजदीप सैनी/राजन सलूजा|लुधियाना
कारोबारीके घर के ताले तोड़कर चोर 15 तोले सोना, दो डायमंड रिंग्स, लेडीज टॉप्स, चांदी के बर्तन, 20 हजार कैश, मोबाइल, कीमती कैमरा और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान गौतम पाल प|ी समेत सत्संग सुनने गए हुए थे। थाना डेहलों पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौतम पाल ने बताया कि सत्संग सुनने के बाद वह 10:15 बजे घर आया तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान गायब था। बारिश पड़ने के कारण घर की दीवारें गीली थीं। इस कारण घर के पीछे की आठ फीट की दीवार पर दो लोगों के जूतों के निशान बन गए थे। जिससे पता चलता है कि चोर पीछे की दीवार फांद कर घर के अंदर दाखिल हुए थे और चोरी कर वापस उसी रास्ते से चले गए।
गौतम ने बताया कि जब वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने डॉग स्क्वायड औऱ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स बुलाने के लिए कहा। लेकिन पुलिस ने उलटा उन्हें ही राय दे डाली कि जे असीं एक्सपर्ट्स बुलावांगे तां केहदे -केहदे नाल फिंगर प्रिंट्स मैच करांगे। कई बार कहने के बावजूद भी पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स को नहीं बुलाया।
गौतम ने बताया कि उन्होंने रविवार को शादी में जाना था। इसके चलते उन्होंने जेवरात नकदी बैंक से निकलवाई थी।