- Hindi News
- मिर्गी का बहाना बना युवक गिरा, उठाने गया तो कार से लाखों ले गए साथी
मिर्गी का बहाना बना युवक गिरा, उठाने गया तो कार से लाखों ले गए साथी
तीनयुवकों ने साहनेवाल में मिर्गी का बहाना बनाकर कारोबारी का बैग चोरी कर लिया। इसमें 1.27 लाख रुपये, 32 बोर की रिवॉल्वर और दो कारतूस थे। कारोबारी अपने भतीजे के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में िकसी काम के सिलसिले में आया था। मलेरकोटला के ट्रांसपोर्टर जगजीत सिंह ने इसकी जानकारी साहनेवाल पुलिस को दी।
जगजीत िसंह ने बताया िक उनकी कार का टायर पंक्चर साहनेवाल के पास पंक्चर हो गया था। वह पंक्चर लगवा रहे थे तो तीन युवक उनकी कार के पास आए। अचानक एक युवक मिर्गी का दौरा पड़ने का बहाना बनाकर नीचे गिर गया। वह और उनका भतीजा युवक को उठाने चले गए। युवकों के जाने के बाद जगजीत ने कार में देखा तो बैग गायब था।
एएसआई जगीर सिंह ने बताया कि जगजीत मलरेकोटला से ट्रांसपोर्ट नगर आए हुए थे। यहां से काम खत्म करने के बाद वह वापस जा रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवकों को ट्रेस कर लिया है। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।