पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गडवासू मेले में दी पशु पालन की जानकारी

गडवासू मेले में दी पशु पालन की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई तकनीक से मुनाफे की खेती करने का संदेश

पीएयू मैैनेजमेंट अगली बार मेले में बेहतर प्रबंध करेगा

वैज्ञानिक सोच के साथ विकास की राह पर तेजी से उठा सकते हैं कदम

अलग-अलग मुकाबलों में इन किसानों को मिले पुरस्कार

(ऊपर) पीएयू में लगे दो दिवसीय मेले में जहां किसानों को नहीं तकनीक की मशीनरी देखने को मिली वहीं (नीचे) मेले में आई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल जैसी अन्य चीजें ईनाम में रखकर उन्हें लुभाने की भरपूर कोशिश की। फोटो: भास्कर

भास्कर न्यूज|लुधियाना

पंजाबएग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) में लगा दो दिन का किसान मेला नई तकनीक अपना कर मुनाफे की खेती करने का संदेश देकर गया। पहले दिन बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ रहने से मेले में अच्छी तादाद में किसान पहुंचे जिन्होंने नई तकनीक वाली मशीनों, उन्नत किस्म के बीजों और अच्छी नस्ल के दुधारू जानवरों के बारे में जानकारी हासिल करने में खासी दिलचस्पी दिखाई। हालांकि बारिश के बाद मेला ग्राउंड में दूसरे दिन भी कीचड़ फैला रहने और कई खामियों के बावजूद किसानों में जोश दिखा। वहीं पिछले कुछ सालों से इस अहम मेले में किसानों की आमद पहले के मुकाबले कम होने से चिंतित एग्रो-मशीनरी दूसरी कंपनियों ने किसानों को लुभाने के दिलचस्प तरीके अपनाए।

लुभानेको लक्की ड्रा से लेकर मिनी-गिफ्ट तक: एकएग्रो-मशीनरी कंपनी ने तो अपने स्टॉल पर किसानों को ऑफर दिया कि उनकी नई तकनीक वाली मशीनों की बुकिंग के साथ एक लक्की ड्रा का कूपन भी मिलेगा। इसमें ड्रॉ निकलने पर बतौर इनाम बुलेट दी जाएगी। दूसरी कंपनी ने लक्की ड्रा में मोटरसाइकिल का इनाम रखा। एक खाद कंपनी ने सिम-कार्ड स्कीम रखी जिसमें एक खास नंबर डायल करने पर डेली किसानी की खबरें मुफ्त मिलेंगी। नामी ट्रैक्टर कंपनियों ने शानदार प्लेटफार्म पर अपने नए ट्रैक्टरों के मॉडल पेश किए। कई कंपनियों ने किसानों को मुफ्त ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक समेत गिफ्ट भी दिए। मेले में इन कंपनियों ने जो किया उसके मुकाबले पीएयू प्रशासन के इंतजाम नाकाफी रहे।

नईचुनौती, हालात सुधारे तो मेले का बायकॉट: पीएयूमें मार्च सितंबर महीने में दो बार लगने वाले मेले में इस बार बारिश से ज्यादा परेशानी हुई। बदइंतजामी का भी असर पड़ा। पंजाब एग्रीकल्चरल मशीनरी मैन्युफैक्चर्रर्स एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह ने खुलकर रोष जताया।