- Hindi News
- भक्त हंसराज जी को शिवाजी नगर में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भक्त हंसराज जी को शिवाजी नगर में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लुधियाना|श्रीराम शरणमगोहाना के भक्त हंसराज (पिताजी) की आत्मिक शांति के लिए शुक्रवार रात शहर के शिवाजी नगर इलाके स्थित श्रीराम शरणम आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां प्रार्थना सभा के बाद उनके परमशिष्य बंसीलाल ने श्रद्धालुआें को जानकारी दी गई कि रविवार को गोहाना में रखे गए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां से श्रद्धालुआें के जत्थे सुबह रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि भक्त हंसराज जी ने वीरवार चार सितंबर को शरीर त्याग दिया था। उनका अंतिम संस्कार अगले दिन किया गया था।