- Hindi News
- मेहनत और ईमानदारी को अपना उसूल मानते थे सुभाष चन्द्र कुमार
मेहनत और ईमानदारी को अपना उसूल मानते थे सुभाष चन्द्र कुमार
शहरके डिवीजन नंबर तीन स्थित गौशाला मंदिर में बीआर मैकेनिकल कारपोरेशन के मालिक सुभाष चन्द्र कुमार की आत्मिक शांति के लिए शनिवार को गरुड़ पुराण के पाठ का भोग हुआ। उनके बेटे धीरज कुमार और माता राधा रानी ने उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से कामना की। सुभाष बहुत ही ईमानदार और मेहनती इंसान थे। उनको विश्वास था की मेहनत से इंसान सभी कठिनाइयों को दूर कर लक्ष्य को पा सकता है। शहर के मंदिरों और गुरुद्वारों में दान-पुण्य करना उन्हें अच्छा लगता था।
इस मौके पर शहर की जानी मानी हस्तियों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस के वाइस प्रेजिडेंट बलजीत सिंह, सीनियर कांग्रेस लीडर के के बावा, एमएलए बलविंदर सिंह बैंस, पूर्व पार्षद अजय नैयर पैंकि, बीजेपी पार्षद जग्गी, लुधियाना सिलाई मशीन डेवलपमेंट क्लब के जनरल सेक्रेटरी कुलवंत सिंह, लुधियाना सिलाई मशीन पार्ट्स एसोसिएशन के प्रेजिडेंट दलवीर सिंह, लोटे ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के मालिक सुरजीत सिंह लोटे भी सभा में मौजूद थे।
डिवीजन नंबर तीन स्थित गौशाला मंदिर में बीआर मैकेनिकल कारपोरेशन के मालिक सुभाष चन्द्र कुमार की आत्मिक शांति के लिए शनिवार को गरुड़ पुराण के पाठ का भोग डाला गया।