पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ पहली बरसात ने बढ़ाई ठिठुरन

मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ पहली बरसात ने बढ़ाई ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारकी सुबह खिलता सूरज अचानक बादलों की ओट में जा छिपा और तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट बदली। शुरुआत तो बूंदा-बांदी से हुई, लेकिन देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश और तेज हो गई। सूखी ठंड से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन अचानक बड़ी ठिठुरन ने लोगों की दुश्वारियां थोड़ी जरूर बढ़ा दीं। बावजूद इसके लुिधयानवी वीकंड पर इस सुहावने मौसम को एन्जॉय करते दिखे। लुिधयाना आैर इसके आसपास के इलाके का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम तक 5.20 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों तक बूंदा-बांदी होने की संभावना है। लगातार बूंदा-बांदी होने की वजह से ठिठुरन बढ़ने के साथ पारा और गिरने की संभावना है। लेकिन गेहूं, गन्ना और सरसों की फसल के लिए यह बरसात फायदेमंद साबित होगी।

शनिवार देर रात तक शहर में हुई बारिश के बाद फिरोजपुर रोड का नजारा।