भास्कर न्यूज| लुधियाना
भास्कर न्यूज| लुधियाना
सराभानगर स्थित नव दुर्गा मंदिर में स्व. वीना मलिक (66) को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर की कई धार्मिक, सामाजिक शख्सियतें मौजूद थीं। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि वीना मलिक शांत स्वभाव और नेक दिल महिला थीं। वीना मलिक धार्मिक और सामाजिक विचारों वाली थी, जो हर वक्त गरीबों की मदद करने को तैयार रहती थीं। दंडी स्वामी से आए पंडित शास्त्री जी ने गरुड़ पुराण के पाठ का भोग डाला। उनकी आत्मिक शांति के लिए सभी पारिवारिक मेंबरों ने मिलकर प्रार्थना की। इस अवसर पर सचिन मलिक, नैनी मलिक, नीलम मलिक, सोनिया बवेजा, अशोक मलिक, इंदु मलिक, चांद मलिक, नीना मलिक, ईशान बवेजा, अभय बवेजा, सिंगला परिवार, बवेजा परिवार, मलिक परिवार के अलावा संदीप मलिक, रोमी मलिक, डॉक्टर राहुल मलिक, राकेश, दीपिका बवेजा और अमित वर्मा भी मौजूद थे।