पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेगुलर करने की मांग को लेकर सुविधा मुलाजिमों का प्रदर्शन

रेगुलर करने की मांग को लेकर सुविधा मुलाजिमों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौकरीपर रेगुलर करने की मांग को लेकर पंजाब के सुविधा सेंटरों के मुलाजिमों ने शनिवार को यहां स्टेट लेवल प्रोटेस्ट किया। गुरुनानक भवन में मीटिंग के बाद सुविधा मुलाजिमों ने पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले भाई बाला चौक और मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर रोष प्रदर्शन किया। फिर वहां पहुंचे एसडीएम वेस्ट परमजीत सिंह ने सीनियर अफसरों से बातचीत कर भरोसा दिया कि यूनियन को चीफ सेक्रेटरी से मीटिंग का वक्त दिलवाया जाएगा। जिसके बाद धरना खत्म किया जाएगा।

पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन के स्टेट प्रेसिडेंट राजीव गुप्ता ने कहा कि राज्य में 160 सुविधा सेंटरों में तैनात 1100 मुलाजिम बिना किसी प्राब्लम के लोगों को सर्विस उपलब्ध करवा रहे हैं। मुलाजिमों को काम करते 8-10 साल हो चुके हैं। महंगाई के इस दौर में भी वो थोड़ी सेलरी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इतने साल बाद उन्हें किसी प्राइवेट कंपनी के अधीन करने की तैयारी की जा रही है। जिसे वो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें कंप्यूटर टीचर्स की तर्ज रेगुलर करे। जिस तरीके से सरकार ने पंजाब लैंड रिकार्ड सोसायटी के मुलाजिमों को पक्का करने के लिए पॉलिसी बनाई है, उसी तरह सुविधा मुलाजिमों को भी पक्का किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार अगले साल जनवरी महीने तक कोई फैसला नहीं लेती तो वो संघर्ष शुरू करेंगे। इस मौके मोहाली से चरणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सतपाल सिंह, अभिषेक, गुरदीप सिंह, जरनैल सिंह, कर्मजीत कौर बराड़, सतनाम सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे। इस मौके तय किया गया कि अगले सोमवार से मुलाजिम बिना लंच ब्रेक के फुल टाइम ड्यूटी कर सरकार के खिलाफ रोष जताएंगे।

नौकरी पर रेगुलर करने की मांग को लेकर पंजाब के सुविधा सेंटरों के मुलाजिमों ने शनिवार को यहां स्टेट लेवल प्रोटेस्ट किया। फोटो : भास्कर