पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाहौर के कारोबारियों के साथ सीआईआई पंजाब ने खेला फ्रेंडली क्रिकेट मैच

लाहौर के कारोबारियों के साथ सीआईआई पंजाब ने खेला फ्रेंडली क्रिकेट मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरप्रिन्योरऑर्गेनाइजेशन पंजाब और सीआईआई पंजाब ने बाघा बॉर्डर अमृतसर में ईओ लाहौर के डेलीगेट्स को वेलकम किया। ईओ पंजाब के प्रेसिडेंट राजीव गर्ग, आकाश बांसल और संदीप गुप्ता ने टीम मेंबर्स का स्वागत किया। सर्किट हाउस में सीआईआई के चेयरमैन संजीव पाहवा, कनवीनर पंजाब राहुल आहूजा, पूर्व प्रेसिडेंट डीएल शर्मा ने इनका यहां स्वागत किया। शनिवार को शहर के आइरियो वाॅटर फ्रंट में एक फ्रेंडली 20-20 क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। यह मैच ईओ पंजाब और ईओ लाहौर के बीच खेल गया। इसकी शुरुआत सांस्कृतिक पंजाबी भंगड़े और ढोल बजा कर की गई। इस मौके पर डीसी रजत अग्रवाल ने बात उठा कर दोनों टीमों की स्पिरिट को बूस्ट किया। इन दोनों टीन्स को चीयर लीडर के द्वारा चीयर किया गया। यह मैच दोनों टेम्स के बीच टाई रहा। इसके बाद इन सभी को फैमिली गैदरिंग के लिए होटल ग्रैंड हयात ले जाया गया।

लाहौर से आए कारोबारियों का स्वागत करते डीसी रजत अग्रवाल।