- Hindi News
- सदस्यता अभियान में हम नया इतिहास बनाएंगे
सदस्यता अभियान में हम नया इतिहास बनाएंगे
सदस्यता अभियान में हम नया इतिहास बनाएंगे
लुधियाना|भारतीय जनतापार्टी महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन मोर्चा की जिला अध्यक्ष साक्षी जुल्का की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय चौक घंटा घर में हुआ। कार्यशाला में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेनू थापर और सदस्यता अभियान महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी उर्मिला वैद विशेष रूप से मौजूद हुई।
रेनू थापर ने कहा सभी बहनें अधिक से अधिक महिलाओं को अपने साथ जोड़ें। ताकि पार्टी को वाॅर्ड और बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला महासचिव किरण शर्मा को सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी और मोना को अग्र नगर मंडल का प्रधान नियुक्त किया। कार्यशाला में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी नीलम धवन महासचिव मंजू मल्होत्रा अमित मदान, सिमा शर्मा, सुधा खन्ना, भूपिंदर कौर और मीडिया प्रभारी संजीव मल्होत्रा मौजूद थे।