- Hindi News
- ब्लॉक कांग्रेस प्रधान नीटा को सदमा, मां का देहांत
ब्लॉक कांग्रेस प्रधान नीटा को सदमा, मां का देहांत
लुधियाना। जिलाकांग्रेस कमेटी वेस्ट-2 के ब्लाॅक प्रधान कुलबीर सिंह नीटा की माता परमजीत कौर (78) का शनिवार को देहांत हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से डीएमसी हॉस्पिटल में दाखिल थी। उनके निधन पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, एमएलए भारत भूषण आशू, एमएलए सुरिंदर डाबर, पंजाब कांग्रेस के सेक्रेटरी सुनील कपूर, पीपीसीसी इकोनामिक्स एंड पॉलिटिकल प्लानिंग सैल के चेयरमैन ईश्वर जोत चीमा, सेक्रेटरी जोगिंदर सिंह जंगी, वॉर्ड नंबर 57 के काैंसलर पति हरप्रीत सिंह बेदी और नरिंद्र गुप्ता ने कुलबीर सिंह नीटा से दुख का प्रगटावा किया। ईश्वर जोत चीमा ने बताया कि माता परमजीत कौर का अंतिम संस्कार रविवार 14 दिसंबर को सुनेत गांव के श्मशान घाट में 2:30 बजे किया जाएगा।