पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैट जीरो होने से मिनिमम 150 रुपए सस्ती होगी साइकिल

वैट जीरो होने से मिनिमम 150 रुपए सस्ती होगी साइकिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकाली दल इंडस्ट्रियल सेल के जिला प्रधान बादीश जिंदल राजकुमार सिंगला का यूसीपीएमए ने किया सम्मान

विशेषसंवाददाता|लुधियाना

युनाइटेडसाइकिल एंड पाटर्स मैन्युफैक्चरर्स के ओहदेदारों ने शहर की करीब 5000 छोटी इंडस्ट्री के हित को ध्यान में रखते हुए साइकिल इंडस्ट्री को वैट फ्री करवाने का फैसला लिया है। यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, प्रवक्ता मंजीत सिंह खालसा और अकाली दल इंडस्ट्रियल सेल के जिला प्रधान बादीश जिंदल ने कहा है कि वैट फ्री होने से 3000 वाली साइकिल की कीमत घट कर 2850 रुपए हो जाएगी, इससे ग्राहक को करीब 150 रुपए का फायदा होगा। यही नहीं साइकिल पाटर्स मैन्युफैक्चरर्स को एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट से बड़ी राहत मिलेगी। प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा समेत यूसीपीएमए के ओहदेदारों ने शनिवार को यूसीपीएमए भवन में अकाली दल इंडस्ट्रियल सेल के नव नियुक्त जिला प्रधान बादीश जिंदल और राजकुमार सिंगला का सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें सभी इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने संयुक्त रूप से फैसला लिया है कि साइकिल इंडस्ट्री वैट फ्री होनी चाहिए। संयुक्त फैसले के आधार पर यूसीपीएमए के ओहदेदार बुधवार को चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल मुलाकात करेंगे। इसके बाद साइकिल वैट फ्री हो जाएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने साइकिल इंडस्ट्री को वैट फ्री करने का ऐलान किया था।

बैठक में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट इंद्रजीत सिंह नवयुग, सेक्रेटरी प्रदीप वधावन, अजीत कुमार, अवतार सिंह भोगल, अमरजीत सिंह फ्रंटियर, राजेश बांसल, बंटी मल्होत्रा, मनमोहन सिंह मारटन, विलायती राम, राजिंदर सिंह सरहाली मौजूद थे।