डॉ. गुप्ता बने 2016 के आईएमए प्रेसिडेंट
लुधियाना |इंडियन मेडिकलएसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव अब हर साल हुआ करेंगे। आईएमए लुधियाना के इलेक्शन कमिश्नर डॉ. पीएस जस्सल और इलेक्शन कमेटी के मेंबर डॉ. मोहन पाल एस. सडाना डॉ. सुनीता गोयल ने बताया कि डॉ. अरुण गुप्ता को 2016 के लिए बिना मुकाबला प्रेसिडेंट इलेक्ट किया गया है। जबकि सीनियर वाइस प्रधान वाइस प्रधान के लिए 2-2 कैंडीडेट मैदान में हैं। जिनका चुनाव 28 दिसंबर को कराया जाएगा। इसके लिए नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर तक है। उन्होंने बताया कि आईएमए लुधियाना के मेंबर्स की संख्या 1000 से ज्यादा हो चुका है। इस कारण अब एसोसिएशन के चुनाव हर साल कराए जाएंगे।