ट्राइडेंट लिमिटेड को मिला अवाॅर्ड
लुधियाना |ट्राइडेंट लिमिटेडको कोवेटेड नेशनल एनर्जी कंजरवेशन अवॅार्ड मिला है। यह ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशिएंसी मिनिस्ट्री ऑफ़ पावर गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया की तरफ से आयोजित किया गया। इनके पेपर डिवीजन के लिए इन्हे ये अवार्ड दिया गया है। विनर अपनी इस अचीवमेंट के लिए 14 दिसंबर को नई दिल्ली विज्ञान भवन में यूनियन मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर पावर, कोल एंड नई एंड रिन्युएबल एनर्जी से नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन डे के अवसर पर मुलाकात करेंगे। ट्राइडेंट के सीईओ आरसी जौहरी ने इस मौके पर हार्दिक खुशी जाहिर की।