- Hindi News
- डीएमसी हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर सपोर्ट कोर्स कराया
डीएमसी हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर सपोर्ट कोर्स कराया
लुधियाना। डीएमसीएचके डूमरा ऑडिटोरियम में फंडामेंटल्स ऑफ क्रिटिकल केयर सपोर्ट कोर्स के लिए दो दिन का प्रोग्राम कराया गया। कोर्स के को-ऑडिनेटर डॉ. पीएल गौतम ने कहा कि जो लोग क्रिटिकल पेशेंट की केयर करने में इंट्रेस्टेड हैं, उनके लिए यह कोर्स काफी अहमियत रखता है। उन्होंने इस प्रोग्राम के लिए कोर्स डायरेक्टर डॉ. मनीष मुंजाल का धन्यवाद किया। डीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. संदीप पुरी ने कहा कि डीएमसीएच क्रिटिकल पेशेंट्स को बढ़िया केयर दी जाती है। इस अवसर पर डॉ. विकास सैनी, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. विनय सिंघल ने भी अलग-अलग टॉपिक पर अपने विचार रखे।